{"_id":"519716b0d3974d6098507f9428ba1ba8","slug":"secretariat-employee-found-dead-in-hotel-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को खाना खाकर सोया, सुबह नहीं उठा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रात को खाना खाकर सोया, सुबह नहीं उठा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 13 Apr 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचिवालय में कार्यरत एक कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक नासिर अहमद वानी श्रीनगर के हैदरपुर का रहने वाला है। जो इस समय गुज्जर नगर के होटल न्यू एमसी डोलर में रह रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम करवा शव परिवार वालों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है। गुज्जर नगर पुलिस चौकी प्रभारी आशिक हुसैन का कहना है कि नासिर वानी का परिवार कुछ दिन पहले ही कश्मीर चला गया था। शनिवार की शाम को नासिर खाना खाने के बाद होटल में सो गया। रविवार सुबह होटल के वेटरों ने उसके कमरे में जाने की कोशिश की।
विज्ञापन
काफी देर तक उसको बुलाने पर जब कोई जवाब नहीं आया तो होटल की खिड़कियों से होटल कर्मी कमरे के अंदर घुसे। यहां नासिर को बेड पर मृत पाया गया। पुलिस ने मौके से काफी सबूत जुटाए। चौकी प्रभारी का कहना है कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के घाव नहीं है।
विज्ञापन
होटल के खाने को भी चेक किया गया है, जिसमें कोई खराबी नहीं पाई गई। फिर भी पुलिस ने एफएसएल की मदद से सबूत जुटाए हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की जानकारी मिल पाएगी।