फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   RPG shell found in Kokernag Anantnag jammu kashmir, security forces destroyed

अनंतनागः कोकरनाग में मिला आरपीजी शेल, सुरक्षाबलों ने नष्ट किया

Sat, 06 Jun 2020 03:18 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 06 Jun 2020 03:18 PM IST
विज्ञापन
RPG shell found in Kokernag Anantnag jammu kashmir, security forces destroyed
आरपीजी शेल - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकरनाग के हिलर गांव में शुक्रवार को सुरक्षाबलों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। कुछ स्थानीय लोगों ने एक खेत में पड़े रॉकेट से चलने वाला ग्रेनेड (आरपीजी) को देखा। इसके बाद सुरक्षाबलों को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचकर बम निरोधक दस्ते ने उसे निष्क्रिय कर दिया। इससे पहले बुधवार को भी इस इलाके में एक मकान से 24 किलो अवैध विस्फोटक मिला था, और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन


बताया जाता है कि कोकरनाग में सीआरपीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम पेट्रोलिंग कर रही थी, इसी दौरान ग्रामीणों की ओर से सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची और उसने इलाके को खाली कराने के साथ ही बम निरोधक दस्ते को बुलाया। बम निरोधक दस्ते ने उसे मौके पर नष्ट कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि जिस सड़क के पास यह रॉकेट रखा गया था, वह दो जिलों को जोड़ती है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि बीते दिनों में बड़े आतंकवादियों के मारे जाने से सीमा पार बैठे उनके आकाओं में बेचैनी है। इस इलाके में विस्फोटक मिलते रहते हैं परंतु आरपीजी शेल मिलना एक बड़ी कामयाबी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed