फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   row at christian colony

क्रिश्चियन कालोनी में रहा तनाव, चली ईंटें और बोतलें

Sat, 20 Jun 2015 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 20 Jun 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
row at christian colony

सिटी थाना अंतर्गत क्रिश्चियन कालोनी में वीरवार की आधी रात को दो गुटों में जमकर ईंटें और बोतलें चलीं। इस झगड़े में कई युवक जख्मी हो गए। शुक्रवार का दिन गालीगलौज और हंगामा के बीच के बीच गुजरा। दोनों तरफ से मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक अगर पुलिस समय पर पहुंचकर दोनों गुटों के युवकों को अलग-अलग नहीं करती तो हालात और खराब हो जाते। आधी रात को शुरू हुआ विवाद शुक्रवार सुबह साढ़े चार बजे तक चलता रहा। क्रिश्चियन कालोनी में पूरी रात तनाव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


दिन भी कुछ ऐसे ही हालात रहे। मोहल्ले में टूटी ईंटें और बोतलें बिखरी थीं। चौकी इंचार्ज नितिन के मुताबिक कुछ युवकों ने नशा किया हुआ था और काबू में नहीं आ रहे थे। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह से युवकों को काबू किया और सभी को रेजीडेंसी चौकी ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां दोनों पक्षों को बैठाकर उनकी शिकायतें लिखी गई। क्रिश्चियन कालोनी निवासी राहुल और साजन की शिकायत पर कुछ युवकों पर मारपीट का मामला दिया है। दूसरी ओर से रोहित, मन्नू, अबू, जेशू की शिकायत पर कुछ युवकों पर काउंटर पर्चा लगाया है।

विवाद में गलती किसकी थी, विवाद कैसे और किस बात को लेकर शुरू हुआ था, इस बारे में मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed