फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   robbery in jammu

बैंक के बाहर से 11 लाख छीन ले गए नकाबपोश

Tue, 13 Sep 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Tue, 13 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
robbery in jammu
लूट - फोटो : Demo Pic.
गांधीनगर के गोल मार्केट इलाके में स्थित सेंट्रल बैंक आफ इंडिया के बाहर सोमवार दिनदहाड़े एक नकाबपोश बदमाश ने पेट्रोल पंप मैनेजर से 11 लाख रुपये छीन लिए। नकाबपोश रुपये छीनकर घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बाइक लेकर खड़े उसके साथी के साथ फरार हो गया।  
विज्ञापन


घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की पर कुछ हासिल नहीं हुआ। शहर के पॉश इलाके में हुई इस तरह की घटना से लोग स्तब्ध हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर नकाबपोश बदमाशों की धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पेट्रोल पंप के मालिक राहुल का कहना है कि करीब 70 वर्षीय मैनेजर  सीडी शर्मा लगभग एक ही समय रोज कैश जमा कराने जाते हैं। उन्होंने बताया कि यह तीन दिन का कैश था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांधीनगर पुलिस के मुताबिक सतवारी स्थित एक पेट्रोल पंप के मैनेजर सीडी शर्मा हर रोज की तरह सोमवार दोपहर को (12:05 बजे) पंप से कैश लेकर अपनी मारुति कार से निकले। सोमवार को उन्होंने बैंक से करीब 50 मीटर पहले ही कार पार्किंग की और रुपयों से भरा बैग लेकर कार से उतरे। उनके उतरते ही एक नकाबपोश युवक ने उन्हें धक्का दिया और उनसे बैग छीनकर फरार हो गया।


घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर नकाबपोश का साथी बाइक स्टार्ट कर उसका इंतजार कर रहा था। नकाबपोश बदमाश उसके साथ बाइक पर बैठ कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ को सीसीटीवी कैमरों की भी मदद लेनी चाहिए, पर कुछ हासिल नहीं हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed