{"_id":"30e9687a26185613a8159fe76f3c8c0d","slug":"robbery-in-house-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार गया था बाहर, चोर उड़ा गए लाखों का माल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार गया था बाहर, चोर उड़ा गए लाखों का माल
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 18 Nov 2014 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानाचक्क थाना अंतर्गत मिश्रीवाला इलाके में चोरों ने एक घर में सेंधमारी करके वहां से नकदी, जेवरात और कीमती सामान चुरा लिया। पीड़ित मिश्रीवाला निवासी कुलदीप कुमार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक कुलदीप कुमार ने उन्हें शिकायत बताया कि वह अपने परिवार सहित किसी जरूरी काम से बाहर गए थे। लौटकर देखा तो घर का दरवाजा टूटा था और अलमारी का लाकर भी तोड़ दिया गया था। घर का ताला टूटा देख परिवार के लोगों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
लॉकर में रखे सोने के गहने गायब थे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए और एफआईआर दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन