{"_id":"55dc1eedaf00b199f4cee2466593b5ed","slug":"robbery-case-increased-in-jammu-city-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू शहर में बढ़ा चोरों का आतंक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू शहर में बढ़ा चोरों का आतंक
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 21 Jan 2015 08:56 PM IST
विज्ञापन
शहर और आसपास इलाकों में चोरियां की वारदातें बढ़ गई हैं। चोर गिरोह के सदस्य कहीं गुरुद्वारे तो कहीं देर रात दुकानों को निशाना बना रहे हैं। संबंधित लोगों ने नजदीक के थानों में चोरी की शिकायतें दर्ज करवाई हैं।
विज्ञापन
पहला चोरी का मामला बिश्नाह में हुआ।
यहां चोरों ने एक दुकान से नकदी चुरा ली। दुकानदार रमेश लाल ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, तो पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित के मुताबिक सुबह आकर देखा तो दुकान के गले में से नकदी चोरी थी।
विज्ञापन
दोमाना क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। आए दिन चोर मंदिरों, दुकानों और घरों में चोर पुलिस की सतर्कता को ठेंगा दिखाते हुए चोरी करने में कामयाब हो जाते हैं।
विज्ञापन
चोरों ने बरनाई के धरमाल क्षेत्र में स्थित वैष्णो माता मंदिर में सेंध लगा कर माता की मूर्ति से सोने की नथ उड़ा ली, जबकि दानपात्र से नकदी भी चुरा ले गए। इसके अलावा मंदिर में अलग से रखे 2300 रुपए भी उठा कर ले गए।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची दोमाना पुलिस ने खानापूर्ति कर चली गई। पुलिस की ओर से न तो एफएसएल टीम को बुलाया गया और न ही कोई तकनीकी तरीके से जांच की। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था।
धरमाल निवासी नगर निगम के पूर्व पार्षद ओमी खजूरिया का कहना था कि बरनाई और मुट्ठी क्षेत्र में पिछले 20 दिनों में सात चोरियां हो गई हैं। पुलिस अभी तक इन मामलों में कुछ नहीं कर पाई है।