{"_id":"6ad28174d595c1be6d5f3f351942e7ba","slug":"road-accident-in-nagrota-2-killed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: डिवाइडर से टकराई कार, दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू: डिवाइडर से टकराई कार, दो की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 15 Jul 2015 06:48 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार देर रात एक कार नगरोटा टीसीपी के पास बुरी तरह से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इससे कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों को स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसा टीसीपी के पास बार के बाहर हुआ। मृतकों के पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
नगरोटा पुलिस के डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि आल्टो कार (जेके02एवी, 7438) डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इसaमें सवार दो लोगों की मौत हो गई। कार उधमपुर की तरफ जा रही थी।
विज्ञापन
मृतकों में गौतम सिंह बजालता और रियाज मोहम्मद मस्तगढ़ जम्मू का रहने वाले था। घटना रात करीब 12 बजे हुई। इसके बाद स्थानीय लोग जमा हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन