फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   riasi murder case, police team will go to delhi

रियासी कांड: दिल्ली में होगी आरोपियों की धरपकड़

Sun, 25 Jan 2015 01:19 PM IST
Updated Sun, 25 Jan 2015 01:19 PM IST
विज्ञापन
riasi murder case, police team will go to delhi

रियासी के बिड्डा मोड़ दंपति हत्या मामले की जांच को लेकर अब भी हाथ-पैर ही मारे जा रहे हैं। दस दिन के बाद भी आरोपियों को पकड़ा नहीं जा सका है। सबसे अहम बात है कि दंपति की एक अन्य बच्ची अभी तक तापता है। पुलिस ने गणतंत्र दिवस के बाद आरोपियों की धरपकड़ के लिए कवायद तेज करने की बात कही है।

विज्ञापन


पुलिस हरियाणा के साथ दिल्ली मेें भी अपनी टीमें भेजेगी, ताकि आरोपियों की तलाश की जा सके। एएसपी संजय सिंह ने बताया कि मृतक बबलू के भाई का फोन लगातार बंद आ रहा है। पुलिस को उम्मीद थी कि फोन कॉल्स से आरोपियों को पकड़ने में मदद मिलेगी, लेकिन इससे भी कुछ हाथ नहीं लग पा रहा।
विज्ञापन


पुलिस लगातार घटनास्थल को खंगाल रही है। शनिवार को भी पुलिस ने बिड्डा मोड़ के आसपास के नालों और इलाकों को खंगाला, लेकिन पुलिस के हाथ लापता बच्ची नहीं लगी। बताया जा रहा है कि लापता बच्ची की आयु डेढ़ साल से अधिक नहीं है। बच्ची की तलाश के लिए कटड़ा, उधमपुर और रियासी के इलाकों में लगातार पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनपुर टोल प्लाजा देगा सुराग

riasi murder case, police team will go to delhi

मृतक बबलू कटड़ा में अपनी गाड़ी लेकर आया था, जिसे वह टूरिस्टों के लिए चलाता था। गाड़ी में छह लोग आए थे। इनमें मृतक दंपति, उनके दो बच्चे और दो अन्य संदिग्ध युवक शामिल हैं। गाड़ी का नंबर लास्ट में 23 है। राज्य पुलिस ने पलवल के आरटीओ को इस सीरीज की सभी गाड़ियों की डिटेल सौंपने के लिए कहा है।

पुलिस लखनपुर के टोल प्लाजा की भी मदद लेगी। गाड़ी का नंबर सामने आने के बाद इसकी डिटेल टोल प्लाजा को बताई जाएगी। यहां पता चल सकेगा कि गाड़ी कब राज्य में आई, इसमें कितने लोग आते वक्त थे। गाड़ी किस तारीख को वापस गई और जाते वक्त इसमें कितने लोग थे।

एक भी सुराग नहीं छोड़ा
पुलिस की मानें तो यह हत्याकांड पूरी तरह से प्री प्लान है। आरोपी कटड़ा में दंपति के साथ उन्हीं की गाड़ी में आए। उन्हें मारने के बाद घटनास्थल पर एक भी सुराग नहीं छोड़ा। मृतक महिला और उसके पति के पास कोई पैसा और किसी तरह का कागज तक का टुकड़ा नहीं था। इससे पुलिस को जांच में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी है।

बच्ची के नाम प्रापर्टी
सूत्रों की मानें तो दंपति की बच्ची नेहा के नाम पर बची प्रापर्टी होने के बाद ही उसे परिवार वालों के पास सौंपा जाएगा। मृतकों के रिश्तेदारों को पुलिस ने पूछताछ के लिए वापिस बुलाया है। गणतंत्र दिवस के बाद मृतक महिला और बबलू के परिवार वाले रियासी में आएंगे और पुलिस को पूछताछ में सहयोग करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed