फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rape not confirmed in medical report

UPDATE: बाप और दादा ने किया मासूम का रेप

Sun, 10 May 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 10 May 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
rape not confirmed in medical report

नगरोटा थाना के अंतर्गत पिता और दादा पर बलात्कार के आरोप मामले में चल रही जांच में मेडिकल रिपोर्ट आ गई है, जिसमें किशोरी के साथ बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। अब पुलिस फोरेंसिक साइंस लैब, जम्मू (एफएसएल) की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इसके अलावा पुलिस की ओर से अपने स्तर पर भी मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि नगरोटा इलाके में रहने वाले एक महिला ने अपने पति और ससुर पर उसकी नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार का आरोप लगाया था, जिसमें नगरोटा पुलिस ने बेटी के पिता और दादा के खिलाफ अदालत के निर्देशानुसार धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। इसके बाद किशोरी का मेडिकल करवा रिपोर्ट भेजी गई थी, जिसकी रिपोर्ट आ गई है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट में बलात्कार की पुष्टि नहीं हुई है। अब पुलिस एफएसएल की रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है। उधर, आरोपी पिता और दादा से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया है कि घरेलू विवाद के कारण महिला ने ऐसा किया है। बलात्कार के आरोप उन पर झूठे हैं। फिलहाल पुलिस सबूतों के आधार पर ही कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed