फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Rape in police station case

थाने में दुष्कर्म का मामला: कुछ और पुलिसकर्मी आ सकते हैं लपेटे में

Mon, 16 May 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 16 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Rape in police station case
एसएचओ पर रेप का आरोप - फोटो : Demo Pic.
खौड़ थाने में पूर्व थाना प्रभारी द्वारा दुष्कर्म करने के मामले में कुछ अन्य पुलिसकर्मियों के शामिल होने की आशंका है। यह बात पुलिस की प्रारंभिक जांच में पाया जा रहा है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के विभिन्न संगठनों ने राज्य सरकार से मांग की है कि मामले में एक सिट का गठन किया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और इसमें शामिल अन्य की गिरफ्तारी हो सके। इससे थाने में तैनात कर्मियों में हड़कंप की स्थिति है।  
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खौड़ थाने के पूर्व थाना प्रभारी इकबाल और आरोपी महिला एसपीओ से अलग-अलग पूछताछ की गई है। एसडीपीओ गुरविंदर सिंह की अगुवाई में चल रही जांच में थाने में बने लाकअप के बजाय विशेष रूम में आरोपी पूर्व थाना प्रभारी इकबाल और महिला एसपीओ को अलग-अलग रखा गया है, जहां हर सुविधाएं दी जा रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मेडिकल जांच के दौरान भी निा हथकड़ी के उन्हें ले जाया गया था। इस तरह विभाग द्वारा आरोपी के प्रति नरमी दिखाई जा रही। मामले में जांच टीम ने मामले में मुंशी और सिपाही से भी पूछताछ की है। इससे आशंका जताई जा रही कि कुछ और पूर्व अधिकारी और कर्मी मामले में लिप्त हो सकते हैं।


थाने में पिछले कई वर्षों से तैनात महिला एसपीओ की कार्यप्रणाली की जांच की जा रही। वहीं नए थाना प्रभारी रावेंद्र रकवाल को मामले में नए तथ्य जुटाने और दोषियों की पहचान के दिशा निर्देश दिए हैं। दूसरी ओर क्षेत्र के लोगों ने राज्य सरकार से मांग की कि मामले में सिट का गठन किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed