{"_id":"56f7688a4f1c1b0933f14d7c","slug":"ramban-dumper-fell-into-the-ditch-four-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामबन: डंपर खाई में गिरा, चार लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रामबन: डंपर खाई में गिरा, चार लोगों की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला/रामबन
Updated Sun, 27 Mar 2016 10:29 AM IST
सार
- कटड़ा-बनिहाल रेलवे टनल के काम में लगे थे मजदूर
- सुंबर से कोहली जाते समय मेगधार में हुआ हादसा
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
विस्तार
सुंबर इलाके में शनिवार की देर शाम एक डंपर गहरी खाई में गिर गया। इस हादसे में ड्राइवर सहित चार लोगों की मौत हो गई। इनमें तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथे की अस्पताल ले जाने के क्रम में मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक कटड़ा-बनिहाल रेलवे टनल नंबर टी-9 में काम पर लगा डंपर शनिवार की देर शाम को करीब साढ़े सात बजे सुंबर से कोहली की ओर जा रहा था। जब वह मेगधार के पास पहुंचा तो अनियंत्रित होकर करीब 800 फुट गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
इस हादसे में उस पर सवार मेगधार निवासी शब्बीर अहमद व करनैल सिंह, हरोक निवासी चालक मुश्ताक अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सुंबर निवासी परवेज अहमद ने जिला अस्पताल ले जाने के क्रम में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
Trending Videos
कंपनी की ओर से बचाव कार्य के लिए कोई पहल नहीं की गई
Accident
घटनास्थल पर आसपास के इलाकों के सैकड़ों लोग जुट गए और निर्माण कंपनी एचसीसी के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि हादसे के बाद कंपनी की ओर से बचाव कार्य के लिए कोई पहल नहीं की गई।
साथ ही यह भी मांग उठाई की कंपनी में काम करने वाले मारे गए इन कर्मचारियों के आश्रितों को तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए।
साथ ही यह भी मांग उठाई की कंपनी में काम करने वाले मारे गए इन कर्मचारियों के आश्रितों को तुरंत उचित मुआवजा दिया जाए।