फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rajouri: delhi police raid on teacher's home

राजोरी: शिक्षा कर्मी के घर पर दिल्ली पुलिस का छापा

Sun, 29 Nov 2015 10:54 AM IST
Updated Sun, 29 Nov 2015 10:54 AM IST
विज्ञापन
rajouri: delhi police raid on teacher's home

देश विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की आशंका में दिल्ली पुलिस ने मंजाकोट तहसील के कलाल गांव निवासी शिक्षा कर्मी कफायतउल्ला के घर में शनिवार को छापा मारा। शिक्षा कर्मी को दो पहले ही दिल्ली पुलिस ने दिल्ली से ही गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घर में मिले दस्तावेजों की पड़ताल की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने शिक्षा कर्मी के घर से कई दस्तावेज जब्त किए हैं। उसके घर में छापा मारने के बाद पुलिस उसके बैंक अकाउंट की जांच करने लिए बैंक में भी पहुंची।
विज्ञापन


पुलिस और खुफिया एजेंसियों के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को शिक्षा कर्मी के बैंक अकाउंट से कुछ महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। घर और बैंक अकाउंट की जांच पड़ताल के बाद दिल्ली पुलिस ने मंजाकोट थाने में इस संबंध में सूचना दी। इसके बाद वह वापस लौट गई। दिल्ली पुलिस शिक्षा कर्मी को भी अपने साथ लाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुल‌िस को म‌‌िले कई अहम सुराग

rajouri: delhi police raid on teacher's home

एसएसपी राजोरी राजेश्वर सिंह ने इस संबंध में बताया कि बताया कि जिला पुलिस के पास केवल शिक्षा कर्मी के घर और बैंक अकाउंट की जांच पड़ताल की ही खबर है। दिल्ली पुलिस ने इससे अधिक जानकारी राजोरी पुलिस को नहीं दी है।

सूत्रों के अनुसार उक्त शिक्षा कर्मी की संदिग्ध गतिविधियों पर दिल्ली पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियां पिछले काफी समय से नजर रखे थीं। उक्त व्यक्ति शिक्षा विभाग में लैब असिस्टेंट के पद पर कार्यरत है। वर्तमान में उसकी ड्यूटी मंजाकोट के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में है।

सूत्रों की मानें तो पकड़े गए शिक्षा कर्मी पर आरोप है कि उसने कुछ जरूरी सूचनाएं और दस्तावेज देश विरोधी लोगों तक पहुंचाए हैं। पुलिस उस पर हवाला के जरिये रुपयों को भेजने और आतंकवादियों को सूचनाएं प्रदान करने का शक भी जता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed