फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   rajkumari was killed in a road accident

सड़क हादसे में गई थी राजकुमारी की जान

Wed, 20 May 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 20 May 2015 11:46 PM IST
विज्ञापन
rajkumari was killed in a road accident

हरियाणा के जगादरी में सड़क हादसे में मारी गई बाड़ी ब्राह्मणा की राजकुमारी का पोस्टमार्टम करवा लिया गया। हरियाणा पुलिस महिला का पोस्टमार्टम कराने पहुंची। साथ ही पुलिस ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि महिला की मौत में हत्या की कोई गुंजाइश नहीं। मृतक राजकुमारी की सड़क हादसे में ही मौत हुई। उनके साथ एक और महिला की मौत हुई थी। गांव करोली की रहने वाली राजकुमारी की रविवार को जगादरी के पास सड़क दुघर्टना में मौत हो गई थी।

विज्ञापन


हरियाणा के जमुनानगर जिले के छप्पर पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि महिला अपने परिवार के साथ सोम अमावस्या पर हरिद्वार में स्नान करने के लिए जा रही थी। यहां रास्ते में स्कारपियो और मारुति की टक्कर में वह घायल हो गई। एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राज कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई। राज कुमारी के परिवार वाले उन्हें जालंधर उपचार के लिए ले आए।
विज्ञापन


यहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके बाद परिवार वाले उनका पोस्टमार्टम करवाने जम्मू ले आए। महिला का जम्मू में पोस्टमार्टम करवाया गया है, क्योंकि यदि वह छप्पर में पोस्टमार्टम करवाने ले जाते, तो काफी वक्त लग जाता। किसी भी सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा सकता है। इसलिए परिवार वाले शव लेकर जम्मू आ गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed