फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   prisoners to shift in another jail in jammu

जम्मू: न सुधरने वाले कैदी दूसरी जेलों में होंगे शिफ्ट

Sat, 17 Sep 2016 01:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 17 Sep 2016 01:47 PM IST
विज्ञापन
prisoners to shift in another jail in jammu
कैदी होंगे शिफ्ट - फोटो : Demo Pic.
जेलों में कैदियों के बीच बढ़ते लड़ाई-झगड़े जेल विभाग के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। काउंसलिंग के बावजूद कई कैदियों के व्यवहार में सुधार नहीं हो रहा। इसलिए विभाग अब ऐसे कैदियों को छोटी जेलों में शिफ्ट करने का मन बना रहा है।
विज्ञापन


पिछले एक साल में तीन बार कैदियों के आपस में भिड़ने की घटनाएं हो चुकी हैं। इसमें घायल होकर कैदी अस्पताल तक पहुंचे हैं। ऐसे भी छिटपुट घटनाएं जेलों में बढ़ रही हैं। विभाग काउंसलिंग को भी बढ़ाने की सोच रहा है। 
विज्ञापन


कोट भलवाल जेल के सुपरिंटेंडेंट दिनेश कुमार का कहना है कि मनोचिकित्सकों से कैदियों की काउंसलिंग कराई जाती है, ताकि उनके व्यवहार में सुधार आ सके, लेकिन कुछ कैदी हैं, जिन पर इसका असर नहीं होता। इसलिए विभाग ऐसे कैदियों को छोटी जेलों में शिफ्ट कर देगा, क्योंकि ऐसे लोगों को अन्य कैदियों के साथ नहीं रखा जा सकता। वे न तो खुद सुधरते हैं और न ही अन्य कैदियों को सुधरने देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि जेल स्टाफ को भी बहकाते हैं। विभाग ऐसे कैदियों की सूची बना रहा है। जिनको दूसरी छोटी जेलों में बंद किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि कई बार कैदियों के बीच इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। कुख्यात अपराधी सन्नी बाबा के साथ भी ऐसा हो चुका है। सन्नी पर भी जेल में हमला हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed