{"_id":"4386fa8c81739ef5e6caf579c7d16b38","slug":"premature-death-of-child-and-youth-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक और युवक की अकाल मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक और युवक की अकाल मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, चिनैनी/बटोत
Updated Sat, 20 Sep 2014 01:19 AM IST
विज्ञापन
दो अलग-अलग हादसों में बालक समेत दो की अकाल मृत्यु हो गई। सुद्धमहादेव चौकी के अंतर्गत गांव सराड़ में करंट लगने से एक बालक की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि बटोत में गत दिवस झुलसे युवक ने जीएमसी में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक चिनैनी तहसील के गांव सराड़ के जिग क्षेत्र निवासी बारह वर्षीय संजय कुमार बाजार से कापियां लेकर घर वापस जा रहा था। रास्ते में ही उसे किसी तरह करंट लग गया।
विज्ञापन
घटनास्थल के पर ऊपर से बिजली की लाइन गुजर रही थी और नीचे कंटीले तार थे। अब उसे करंट लगी कैसे यह रहस्य बना हुआ है। बहरहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना से गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
वहीं आग से झुलसे बटोत के त्रिंगफला निवासी युवक विजय कुमार की जीएमसी में इलाज के दौरान मौत हो गई। विजय पर अपने घर में केरोसिन गिर गया था। इसके बाद वह आग की चपेट में आ गया था। वह बुरी तरह से झुलस गया था। घरवालों ने उसे उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से वीरवार की रात को जीएमसी रेफर किया गया था। यहां रात को ही उसकी मौत हो गई।