फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   poonch two shops burnt due to fire

आग लगने से दो दुकानें हुई जल कर राख

Thu, 07 Dec 2017 11:22 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला/जम्मू
टीम डिजिटल/अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 07 Dec 2017 11:22 AM IST
विज्ञापन
poonch two shops burnt due to fire
- फोटो : DEMO PHOTO

बुधवार रात को पुंछ नगर के मुख्य बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग जाने से दो दुकानें पूरी तरह जल कर खाक हो गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। समय रहते आस पास के लोगों द्वारा आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए। जिसके कारण पूरा बाजार राख होने से बचा लिया गया।

विज्ञापन


देरी से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। इस घटना को लेकर लोगों में फायर ब्रिगेड पर देरी से मौका ए वारदात पर पहुंचने से गुस्साए लोगों ने फायर ब्रिगेड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। कुछ लोगों ने जवानों से भी हाथापाई करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


लोगों के बीच बचाव किए जाने से मामला सुलझ गया। गुस्साए लोगों का कहना है कि फायर ब्रिगेड फोन करने के डेढ़ घंटा देरी के बाद आई है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब पौने छह बजे पुंछ नगर के मुख्य बाजार में इमरान अहमद पुत्र मोहम्मद बशीर और शबीर अहमद पुत्र ख्वाजा  गुलाम अहमद की मोबाइल की बंद दुकानों में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसने कुछ ही पलों में भयंकर  रूप धारण कर लिया। आग की लपटें काफी दूर तक दिखाई देने लगी और बीच बीच में मोबाइल की  बैट्रियां फटने से हल्के विस्फोट भी होने लगे। आग का पता लगते ही बड़ी संख्या में दुकानदार और आस पास के क्षेत्रों से लोग जमा हो गए और आग को बुुझाने का प्रयास करने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed