{"_id":"ac2359da0cca63b87d90d75e3729d231","slug":"policeman-molesting-a-woman-in-rs-pura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को छेड़ने वाले पुलिसकर्मी को भीड ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को छेड़ने वाले पुलिसकर्मी को भीड ने पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 04 Jul 2015 12:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से छेड़छाड़ करने वाले एक पुलिसकर्मी की लोगों ने जमकर पिटाई की। आरएस पुरा सीआईए में तैनात सुनील कुमार शर्मा लोगों की पिटाई से बचने के लिए क्षेत्र के विधायक गगन भगत के घर में जा घुसा।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में लोग विधायक के घर के बाहर जमा हो गए और नारेबाजी शुरू कर दी। मौके पर पहुंचे आरएस पुरा थाना प्रभारी ने लोगों को समझाया और आरोपी पुलिसकर्मी को अपने वाहन में थाने ले गई। लोगों में इस बार तो लेकर रोष था कि पुलिस आरोपी को बचा रही है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी हिरासत में है। उसके खिलाफ आरपीसी की धारा 354-ए, 509 के तहत एफआईआर (संख्या 100/2015) दर्ज कर ली गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। विधायक ने कहा कि वह घर पर नहीं थे।
विज्ञापन
आरोपी सीआईए स्टाफ लोगों से बचकर उनके घर में घुस आया ताकि पिटाई से बच सके। लेकिन पुलिस ने आकर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस आगे की कार्यवाही करेगी।
हुआ यूं कि पीड़ित महिला आरएस पुरा के ज्वाला मोड़ पर अपने पति के साथ खड़ी थी। इसी दौरान आरोपी पुलिसकर्मी बाइक पर वहां पहुंचा और महिला से छेड़छाड़ करने लगा। साथ ही उसे जबरन बाइक में बैठाने का प्रयास किया। महिला के पति ने जब इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मी ने धौंस जमाते हुए उसे पीट डाला।
आरोप है कि सीआईए स्टाफ नशे में था। कुछ युवक जमा हो गए और फिर उन्होंने पुलिसकर्मी की पिटाई शुरू कर दी। वह लोगों से बचने के लिए भागकर विधायक के घर में जा घुसा। वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने लोगों को रोका। इस पर लोग जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया।