{"_id":"58f0b35a4f1c1bc342cf77ce","slug":"police-not-able-to-solve-murder-misty","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्याओं की तह तक नहीं पहुंच पाई पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्याओं की तह तक नहीं पहुंच पाई पुलिस
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 14 Apr 2017 05:02 PM IST
विज्ञापन
हत्या की जांच अब भी जारी
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ महीने में दो हत्याओें के मामले अनसुलझे हैं। अब तक दोनों ही मामलों में आरोपियों को नहीं पकड़ा जा सका है। 22 दिसंबर पौनी चक में एक महिला की हत्या हुई थी। तीन महीनों के बाद भी कोई सुराग हाथ नहीं लगा। महिला की हत्या कर शव को सीवरेज निर्माणाधीन लाइन में दबा दिया गया था। इस मामले में एक युवक का नाम सामने आया। दो बार पुलिस उसे पकड़ने के लिए उत्तर प्रदेश गई, लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार महिला आशा देवी निवासी विशाल नगर लापता हुई थी। उसके बाद उसका शव बरामद हुआ था। उसका पति अपने घर में गया हुआ था। जांच के दौरान पता चला कि महिला का अपने पति के एक दोस्त के बेटे के साथ काफी मेलजोल था। वह महिला के लापता होने के बाद गायब हो गया था। इसलिए पुलिस ने उस युवक को लेकर जांच शुरू की। जांच के दौरान उसके खिलाफ कई सबूत मिले। लेकिन युवक पकड़ में नहीं आया है।
विज्ञापन
वहीं, सतवारी के बाबलियाना इलाके में सात अप्रैल को हुई हत्या के मामले में पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई है। अभी तक मृतक की पहचान ही नहीं कर पाई है। कृष्ण सिंह मन्हास की जमीन में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। करीब पांच फुट नीचे तक दबा दिया गया था। शरीर पर कई निशान थे। इसमें हत्या का केस दर्ज किया गया था। वहीं नगरोटा में भी एक युवक की निर्मम हत्या का मामला कई महीनों के बाद भी अनसुलझा हुआ है।
विज्ञापन