फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   police nabbed three who shot nude video of girl in udhampur

सरेआम उतरवाए थे लड़की के कपड़े, तीन दबोचे गए

Sun, 05 Jul 2015 10:33 AM IST
Updated Sun, 05 Jul 2015 10:33 AM IST
विज्ञापन
police nabbed three who shot nude video of girl in udhampur

उधमपुर शहर के जगानू मोड़ इलाके में कुछ युवकों ने एक युवती को उसके प्रेमी के सामने डंडे के जोर पर निर्वस्त्र कर दो अश्लील वीडियो बनाए और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। करीब बीस दिन पहले बनाए गए ये वीडियो जब पुलिस के पास पहुंचा तो लड़की की खोजबीन की और पुलिस ने सहयोग कर युवती से इसकी शिकायत दर्ज करवाई।

विज्ञापन


लड़की की निशानदेही पर शनिवार को पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। कुछ और आरोपियों के होने की बात बताई जा रही है, जिसमें एक पुलिस या फिर अर्द्धसैनिक बल के जवान के भी शामिल होने की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस इसको जांच का विषय बता रही है। दरअसल, कुछ दिन पहले जगानू मोड़ इलाके में प्रेमी जोड़ा घूमने गया था। अचानक इनको कुछ स्थानीय युवकों ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिड‌़गिड़ा कर करती रही छोड़ने की अपील

police nabbed three who shot nude video of girl in udhampur

युवकों ने प्रेमी के सामने ही युवती के कपड़े उतरवाए और उसको पूरी तरह से निर्वस्त्र कर दो वीडियो बनाए। प्रेमी के साथ मारपीट भी की। इस दौरान युवकों ने हाथों में डंडे पकडे़ हुए थे। जो वीडियो में दिख रहा है।

युवती निर्वस्त्र होने पर युवकों के सामने गिड़गिड़ा कर छोड़ने की अपील करती रही, लेकिन युवकों ने युवती की एक न सुनी।

युवती ने बताया कि आरोपी युवकों ने वीडियो बनाने के साथ ही प्रेमी जोड़े को खूब प्रताड़ित किया और दोनों को किसी को बताने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और जान से मारने की भी धमकी दी।

इस धमकी पर प्रेमी जोड़ा खामोश रहा। इसी बीच इन युवकों ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शहर व ग्रामीण इलाकों में युवकों के मोबाइल पर यह वीडियो पहुंच गया।

दबोचे गए तीन आरोपी बाकी फरार

police nabbed three who shot nude video of girl in udhampur

वहीं जब इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो तुरंत प्रेमी जोड़े का पता लगाया और युवती से इसकी शिकायत दर्ज करवाई। एसएसपी मोहम्मद सुलेमान चौधरी ने स्वयं इसकी जांच शुरू की। युवती से लड़कों के पहचान के बारे में पता लगाया।

पूरी जानकारी लेने के बाद शनिवार को पुलिस ने उधमपुर के क्रोआ निवासी युवक जसविंदर, राहुल और अमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को कुछ और युवकों की भी तलाश है। इनके बारे में पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।


पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इन तीनों से पूछताछ कर पता लगाया जा रहा है कि इनके साथ और कौन-कौन थे। किसने इस वीडियो को सोशल मीडिया पर फैलाया। जो भी इसमें शामिल होगा, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।
सुलेमान चौधरी, एसएसपी, उधमपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed