{"_id":"63912cfd9876d9a4474b4c0a5dffcaa9","slug":"police-nabbed-rapist-baba-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज के नाम पर बनाता था हवस का शिकार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इलाज के नाम पर बनाता था हवस का शिकार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 24 Jan 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोंगी बाबाओं द्वारा महिलाओं और युवतियों के इलाज या उनका दुख दूर करने के बहाने बलात्कार करने के मामले थम नहीं रहे हैं। सतवारी पुलिस ने एक युवती की शिकायत के बाद नंदपुर मीरां साहिब निवासी बालकृष्ण के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आरोपी शरीर में से जहर निकालने और पैर ठीक करने का ढोंग करता था और महिलाओं तथा युवतियों को अपने चंगुल में फंसा लेता था। इस मामले का खुलासा डीएसपी रणधीर सिंह और एसएचओ सतवारी कुलबीर सिंह ने शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में किया है।
विज्ञापन
डीएसपी सिंह के मुताबिक उन्हें नंदपुर मीरां साहिब क्षेत्र की युवती ने शिकायत में बताया कि इलाके में एक ढोंगी बाबा है जो शरीर में से जहर निकालने और पैर ठीक करने का दावा करता है। युवती ने बताया कि पिछले साल वह भी बाबा के पास इलाज करवाने के लिए गई तो बाबा ने ठीक कर देने की बात कहते हुए उसे खुद को समर्पित कर देने को कहा।
विज्ञापन
तब उसने सोचा शायद बाबा ऐसा सभी को बोलते होंगे, उसने ज्यादा गौर नहीं किया। फिर बाबा उसके घर आकर उसका झाड़फूंक करने लगा। एक दिन बाबा ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। इसी बात को उजागर कर देने की बात कहते हुए वह ब्लैकमेल करता रहा और एक साल तक बलात्कार करता रहता।
एक दिन उसकी सहेली उसके पास आई हुई थी, बाबा ने उसे भी अपने चंगुल में फंसाना चाहा, लेकिन उसने ऐसा नहीं होने दिया। तब युवती ने इसकी शिकायत सतवारी पुलिस को दी। इसके बाद डीएसपी रणधीर सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बाल कृष्ण को नंदपुर उसके घर से उठा लिया।
और भी शिकायतें सामने आईं
युवती की ओर से बाबा के खिलाफ शिकायत करने की हिम्मत दिखाने के बाद और भी पीडि़तों ने शिकायतें दर्ज करवाई है। एसएचओ कुलबीर सिंह के मुताबिक बाकी की शिकायतों पर भी अमल किया जा रहा है और जांच आगे बढ़ा दी गई है। फिलहाल बाबा को उन्होंने गिरफ्तार कर लिया था, आरोपों को साबित करने के लिए सबूत एकत्रित किए जा रहे हैं।
एक माह में दूसरे ढोंगी बाबा का सच सामने आया
एक माह में दूसरे ढोंगी बाबा का घिनौना चेहरा सामने आया है। तीन सप्ताह पहले जानीपुर थाना अंतर्गत एक महिला को उसके शारीरिक दुखों से निजात दिलाने के नाम पर जानीपुर निवासी तांत्रिक अमरनाथ शर्मा को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था और उसके खिलाफ केस दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है।