{"_id":"b68af761b4f653d530890007562d6f21","slug":"police-nabbed-four-molesters-who-beaten-father-of-girls-in-jammu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों के पिता को पीटने वाले हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लड़कियों के पिता को पीटने वाले हिरासत में
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 19 Jan 2015 02:22 PM IST
विज्ञापन
जम्मू के राजीव नगर इलाके में युवतियों के छेड़छाड़ कर कपड़े फाड़ने और उन्हें बचाने पहुंचे पिता को पीटकर अधमरा करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया है। चारों को पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है। घायल पिता अस्पताल में भर्ती है और उनकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि राजीव नगर निवासी दर्शन, करेला, मनोज और दीपक कुमार दोनों युवतियों को अक्सर छेड़ते थे। शनिवार को भी उन्होंने युवतियों को छेड़ा और यहां तक कपड़े फाड़ दिए। जब उनका पिता बचाने के लिए बीच में आया तो चारों ने उन्हें पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों युवतियां अपने पिता को लेकर मेडिकल कालेज अस्पताल पहुंचीं। युवतियों को भी चोटें आई थीं। नरवाल पुलिस चौकी प्रभारी नायत अली ने बताया कि चारों आरोपियों को रविवार को दबोच लिया गया। युवतियों और उनके पिता के बयान दर्ज किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ कुछ और धाराएं लगाई जा सकती हैं।
विज्ञापन