शिवानी हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पढ़िए पूरा मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नर्सिंग छात्रा शिवानी की निर्मम हत्या की पड़ताल में कई अहम खुलासे होने के आसार हैं। मामले के तार सीधे सऊदी अरब से जुड़े होने और आरोपियों के इतिहास के मद्देनजर पूरे मामले में किसी हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट और रसूखदार लोगों का दखल प्रतीत हो रहा है।
पुलिस ने आरोपी दंपति को अदालत में पेश कर पांच दिन की रिमांड पर लिया है। पहली नजर में तो यही लग रहा है कि शिवानी इन लोगों के जाल में फंसने को तैयार नहीं थी। अपराधियों को अपने चेहरे उजागर होने का डर सताने लगा था।
यही डर संभवत: हत्या का कारण भी बना।
54 दिन पहले की गई हत्या
शिवानी की मां का मानना है कि हत्या 54 दिन पहले नहीं बल्कि 10-15 दिन पहले की गई है। हालांकि पुलिस जांच से यही सामने आ रहा है कि हत्या 12 मार्च को ही कर दी गई थी।
हत्या के बाद भी मृतका की मां के पास सऊदी अरब से लगातार मिसकाल आ रहे हैं। एक बार बात भी हुई तो फोन करने वाले ने खुद को सुरनकोट का रहने वाला बताया, लेकिन फिर और कोई बात किए बिना फोन रख दिया।
पिछले 24 घंटों में आधा दर्जन मिस काल आ चुकी हैं। जांच के लिए बनी स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम ने पड़ताल शुरू कर दी है।
तीन कमरों में रह रहे थे आरोपी
वारदात से जुड़े सभी लोगों को फिर से खंगाला जा रहा है। एक दर्जन से अधिक लोगों से पूछताछ की जा रही है। कई और लोग भी पुलिस के राडार पर हैं।
पुलिस चंदन विहार मुठ्ठी, गली नंबर 3 में स्थित मकान नंबर 35 को बारीकी से खंगाल रही है। उक्त दोमंजिला मकान के भूतल के तीन कमरे आरोपी दंपति ने किराये पर ले रखे थे।
पुलिस को यहां से कई युवतियों के एलबम, जनाने कपड़े, चादरें, बेडशीट आदि मिलीं हैं। दोनों कमरों में डबल बेड लगाए गए हैं। सिट की जांच हर मुमकिन पहलू पर आगे बढ़ रही है।
सबसे पहले शिवानी की काल डिटेल में मिले नंबरों की पड़ताल हो रही है।
सीडीआर में मिले अहम सुराग
जिन नंबरों पर बार-बार और लंबी अवधि की बातचीत हुई है उन पर खास तवज्जो दी जा रही है। आरोपी दंपति की कॉल डिटेल की स्क्रीनिंग में भी कई नंबरों की छंटनी की गई है।
इनमें लड़कियों के नंबरों की बारीकी से छानबीन की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक जिन लड़कियों के फोटो मिले हैं, उनमें से चार किश्तवाड़ जिले की हैं।
इसी तरह राजोरी के जिस व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है, वह एक आला अफसर का करीबी बताया जा रहा है। पुलिस ने दोनों ही बातों की पुष्टि नहीं की है। शिवानी की सहेलियों से जानकारी ली जाएगी।