{"_id":"5e4e25e58ebc3ef2664a2743","slug":"phe-personnel-going-to-raj-bhavan-clash-with-jammu-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मूः राजभवन जाते पीएचई कर्मियों की पुलिस से झड़प, 3 घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मूः राजभवन जाते पीएचई कर्मियों की पुलिस से झड़प, 3 घायल
Thu, 20 Feb 2020 12:45 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 20 Feb 2020 12:45 PM IST
विज्ञापन
पीएचई कर्मियों की पुलिस से झड़प
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबित मानदेय और नियमितीकरण की मांग को लेकर हड़ताल पर उतरे पीएचई के अस्थायी कर्मियों की राजभवन की ओर मार्च करते पुलिस से झड़प हो गई। प्रदर्शनकारी बैरिकेड पर चढ़ गए। हड़ताली कर्मियों से पुलिस की धक्कामुक्की से तीन कर्मी घायल हो गए, जबकि भगदड़ के माहौल में एक कर्मी बेहोश हो गया।
विज्ञापन
बीसी रोड से प्रदर्शनकारियों के केसी चौक पर पहुंचते ही पुलिस के साथ तनातनी से अफरातफरी मच गई। हड़ताली कर्मियों को यहीं से लौटा दिया गया। इस बीच अस्थायी कर्मियों ने हड़ताल के तेरहवें दिन 72 घंटे के तीन हड़ताल को बढ़ाने का भी एलान कर दिया। फ्रंट के पदाधिकारी तनवीर हुसैन समेत तीन घायलों को जीएमसी में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। रोष रैली में पूरे संभाग से पांच हजार से ज्यादा कर्मी शामिल हुए।
विज्ञापन
पदाधिकारी फ्रंट के सदस्य भानू प्रताप ने कहा कि अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। विरोध में कर्मचारियों ने बीसी रोड से राजभवन तक रैली निकाली। रैली को पुलिस ने बलपूर्वक रोका। धक्कामुक्की में तीन लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। पांच साल से वेतन की अदायगी अस्थाई कर्मचारियों को नहीं की गई है। अधिकारी बात सुनने को राजी नहीं है। जल्द मांगों को नहीं माना गया तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। मौजूदा समय में जम्मू संभाग में 22,053 अस्थायी कर्मी सेवारत हैं। जिनकी लगातार अनदेखी की जा रही है।