{"_id":"3dee495e601f54e29c7ef857bc325f34","slug":"peoples-under-threat-due-to-theft-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ चोरियां होने से लोगों में दहशत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेखौफ चोरियां होने से लोगों में दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 18 Jun 2015 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस के खौफ से बेखौफ शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। बेधड़क चोरों के हौसले जहां मजबूत हो रहे हैं, वहीं पीड़ित परिवारों के लोगों में दहशत का माहौल है, क्योंकि जिस तकनीक का इस्तेमाल करके चोर आधी रात में घटनाएं को अंजाम दे रहे हैं, वह तकनीक जोखिम भरी है। चोरों की ओर से परिवार के सदस्यों के घर में मौजूद होने के बावजूद लाखों रुपये कैश और गहनों पर हाथ साफ कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस की कोई दहशत नहीं होने के कारण ऐसा हो रहा है। लोगों ने जिला उपायुक्त से गुहार लगाते हुए इलाके में पुलिस की गश्त करवाने पर जोर दिया है। गंग्याल थाना के अंतर्गत बाबा फरीद सियोड़ा और गंग्याल इलाकों में एक ही रात में पांच चोरी की घटनाओं ने लोगों की नींद उड़ा दी है। चोर कटर ब्लेड के माध्यम से लोहे की मजबूत ग्रिलों को काट दे रहे हैं और खिड़कियों को तोड़कर घरों में घुस रहे हैं।
विज्ञापन
तीन घरों में चोरों ने लाखों रुपये और सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया, लेकिन दो परिवार के लोगों की नींद खुल जाने पर चोर वहां से भाग निकले। बाबा फरीद नगर, सियोड़ा निवासी दीदार सिंह, अवतार सिंह, गुरचरण सिंह के घर में चोरी हुई थी। गुरचरन सिंह अवतार सिंह के किरायेदार हैं। उन्होंने मकान बनाने के लिए दो लाख रुपये जोड़े थे, जो कि चोरी हो गए। गुरबख्श सिंह और सुखविंदर सिंह बाप-बेटे हैं।
विज्ञापन
इनके घर में भी चोर घुसे थे, लेकिन बच्चों की नींद खुलने पर चोर भाग निकले। सरपंच गुरनाम सिंह और जगजीत सिंह के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल जिला उपायुक्त सिमरनदीप सिंह को मिला और उन्हें सारी बात बताने के बाद इलाके में गश्त की जरूरत बताई है।