फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   people accused police for helping

पुलिस पर आरोपियों का साथ देने का आरोप

Sat, 12 Nov 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 12 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
people accused police for helping
युवक की संदिग्ध मौत का मामला - फोटो : demo pic

गांव फलोरा नागबनी के युवक की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस कार्रवाई पर मृत युवक के परिवार वाले असंतुष्ट हैं। परिवार का आरोप है कि पुलिस भी आरोपियों का साथ दे रही है, जबकि पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस मामले में कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


7 नवंबर को एक शादी समारोह में शरीक होने निकले राम कृष्ण (28) पुत्र प्रेम चंद निवासी फलोरा नागबनी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद परिवार के कहने पर डाक्टरों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। मृतक के भाई वेद पाल का कहना है कि घटना के दिन गांव का ही रहने वाला एक युवक उसे अपने साथ लेकर गया।
विज्ञापन


इसके बाद उस युवक ने उसे कहा कि राम कृष्ण ने बहुत शराब पी है और वह होश में नहीं है। इसके बाद उसी युवक के नंबर से फोन आया और किसी और युवक ने बात कर यही सब कहा। कुछ देर बाद दो कारों में चार युवक उसके भाई को लेकर पहुंचे। वह अपने भाई को लेकर इन सबके साथ अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल से इनमें से दो युवक भाग गए। मृत युवक के पिता प्रेमचंद ने आरोप लगाया कि इन चारों युवकों ने मिलकर उसके बेटे की हत्या की है। पुलिस की तरफ से एक ही युवक पर कार्रवाई की जा रही है। उनका बेटा शराब नहीं पीता था और वह बारात में पहुंचा ही नहीं था। पुलिस आरोपियों का साथ दे रही है। एसडीपीओ सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि पुलिस 174 के तहत जांच कर रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि युवक की मौत कैसे हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed