{"_id":"53fa070f61d63c453ce4659cdce15c6f","slug":"one-men-died-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली के खंभे से बाइक टकराने से एक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली के खंभे से बाइक टकराने से एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 12 Nov 2014 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क के किनारे लगे खंभे से बाइक के टकराने से एक की मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में जीएमसी जम्मू ले जाया गया था। हादसे में एक अन्य घायल का इलाज जीएमसी में चल रहा है।
विज्ञापन
हादसा सीमावर्ती गांव फलोरा में हुआ। बासपुर निवासी कुलविंद सिंह (21) और रामगढ़ निवासी सुरजीत सिंह (45) बाइक नंबर जेके 02 एडी 6365 से जा रहे थे।
मोटरसाइकिल को कुलविंद्र चला रहा था। फलोरा के पास पहुंचने पर वह नियंत्रण खो बैठा और बाइक खंभे से टकरा गई।
हादसे में दोनों को चोटें आईं। कुलविंद्र के सिर में अंदरूनी चोट आई थी। दोनों को स्थानीय लोगों ने आरएस पुरा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से जीएमसी रेफर कर दिया गया। वहां कुलविंद्र की मौत हो गई। सुरजीत का जीएमसी में ही उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त कुलविंद्र बाइक के साथ सीधे से टकरा गया था, जिससे उसे अधिक चोटें आईं। वहीं सुरजीत उछलकर सड़क पर जा गिरा।