फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one killed and four injured in road accident in jammu

वाहन ने चार युवकों को रौंदा, एक की मौत

Sun, 27 Dec 2015 07:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 27 Dec 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
one killed and four injured in road accident in jammu

गांव मुट्ठी मैरा (ज्यौड़ियां) में शनिवार देर शाम अखनूर से आ रहे एक वाहन ने गांव के ही चार युवकों को टक्कर मार दी। जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को ज्यौड़ियां सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जम्मू जीएमसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मुट्ठी मैरा निवासी अनिल शर्मा (16), शुभम (18), सुमित कुमार (19) और आकाश गांव के पास ही अखनूर ज्यौड़ियां मार्ग पर सैर कर रहे थे। इसी दौरान वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे अनिल शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक वाहन और वाहन चालक भी गांव मुट्ठी मैरा का ही है। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार सुबह 10 बजे अनिल के शव को अखनूर ज्यौड़ियां मार्ग पर रख कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी ने वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अनिल अपने पिता के बुढ़ापे का सहारा था। उन्होंने सरकार से अनिल के पिता को जो डेलीवेजर के रूप में कार्यरत हैं, उन्हें स्थायी करने की मांग की।


दोपहर साढ़े 12 बजे थाना प्रभारी अखनूर मौके पर पहुंचकर वाहन चालक की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया और प्रदर्शन खत्म करवाया।

अनिल के अंतिम संस्कार में पहुंचे उसके शिक्षक रतन लाल, बलवीर सिंह, संजीव ने बताया कि अनिल 10वीं कक्षा का छात्र था और वो काफी होनहार था। उसकी मौत से सभी गमगीन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed