फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one drown in tawi river, death

मछली पकड़ने गया था, लौटकर नहीं आया

Mon, 25 Aug 2014 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 25 Aug 2014 07:37 PM IST
विज्ञापन
 one drown in tawi river, death

जम्मू की रामपुरा, नई बस्ती रहने वाले सुभाष चंद्र (48) की तवी नदी में डूबने से मौत हो गई। तवी के नजदीक रहने वाले लोगों ने पानी में शव को तैरते देखा तो पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर जाकर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि सुभाष मछली पकड़ने का काम करता था।

विज्ञापन


एक दिन पूर्व से ही वह घर नहीं आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह तवी नदी किनारे शौच के लिए गए लोगों ने नदी में तैरता एक शव देखा। पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसके पास से मिले दस्तावेजों से उसकी पहचान की और घर वालों को इसके बारे में सूचना दी।
विज्ञापन


घर वाले मौके पर पहुंचे और विलाप करने लगे। बताया जा रहा है कि तवी में डूबने से सुभाष चंद्र की मौत हो गई है। सुभाष मंदिर-मस्जिद के पास तवी में मछली पकड़ता था। परिवार के  लोग एक दिन पहले से उसकी तलाश कर रहे थे लेकिन वह घर नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष चंद्र के बेटे उसे ढूंढते हुए यहां पहुंचे तो उन्हें पिता का शव मिला। मामला अभी तक संदिग्ध बताया जा रहा है। मौत के कारणों की तलाश के लिए शव को पोस्टमार्टम भेज दिया गया है। घटना स्थल पर परिवार के कुछ सदस्यों का कहना है कि सुभाष चंद्र के साथ कुछ लोगों का विवाद भी हो रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed