{"_id":"f58ea086f4a4f434ce78646439ba781d","slug":"one-drown-in-river-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों के साथ नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साथियों के साथ नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 29 Sep 2014 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलस्त नदी में रविवार को नहाने गए बारह वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत हो गई। बच्चे के घरवाले गुज्जर हॉस्टल में लगाए गए राहत शिविर में रहे रहे हैं। हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है। शिविर में रह रहे अन्य परिवार भी घटना से स्तब्ध हैं। सुबह करीब 11 बजे नगर गुलाम उल्ला पुत्र गुलाब नबी निवासी कलाई गांव कुछ बच्चों के साथ पुलस्त नदी में नहाने गया था। वह नहाने के लिए पानी में उतर गया।
विज्ञापन
इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। गुलाम उल्ला को डूबते देख अन्य बच्चों ने शोर मचाया और वहां से गुजर रहे लोगों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को खबर दी गई। थाना प्रभारी राकेश अकरम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे को नदी से निकाला। आननफानन में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
नहीं थम रहे पिता के आंसू
बेटे को खो देने के बाद पिता गुलाम नबी के आंसू थम नहीं रहे हैं। वह बार-बार कह रहे हैं कि कुदरत ने हमें यही दिन दिखाने के लिए बाढ़ के तांडव में बचाया था। वह कहते हैं कि पहले तो वह बेघर हुए थे, लेकिन अब तो उनकी दुनिया ही उजड़ गई। गौरतलब है कि गुलाम नबी का परिवार पुलस्त नदी किनारे अपने मकान में रहता था। पिछले दिनों आई बाढ़ में उनका घर बह गया था। इसके बाद से ही वह राहत शिविर में रहे रहे हैं।
विज्ञापन