{"_id":"b71e33e3c9c0deaebe90fd5d1e7b90c7","slug":"nephew-burned-new-car-of-his-aunt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सगे भतीजे ने फूंक डाली चाची की नई कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सगे भतीजे ने फूंक डाली चाची की नई कार
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 06 Oct 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बख्शीनगर थाना के अंतर्गत शक्ति नगर इलाके में सोमवार की मध्यरात्रि को सगे भतीजे ने ही अपनी चाची की कार को आग लगा दी। कार धू धू कर कर जल गई। जब तक इस घटना का पता चला तब तक कार बुरी तरह से जलकर राख में तब्दील हो चुकी थी।
विज्ञापन
मात्र उसका ढांचा ही बचा था। पता करने मालूम हुआ कि यह गिरी हुई हरकत सगे भतीजे ने की है तो पीड़िता की शिकायत पर बख्शीनगर पुलिस ने शक्ति नगर में रहने वाले साहिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी साहिल की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापामारी भी की है। फिलहाल आरोपी अभी तक हत्थे नहीं चढ़ा है। पुलिस के मुताबिक शक्ति नगर में रहने वाली वीना कुमारी और उनके पति राकेश चरगोत्रा ने उन्हें शिकायत में बताया कि उन्होंने कुछ माह पहले ही अपनी मेहनत की कमाई के पैसों से नई कार खरीदी थी और अपने घर के आंगन में खड़ी की थी।
विज्ञापन
मध्यरात्रि को उनका भतीजा साहिल आया और उसने कार को आग लगा दी और भाग गया। घर के बाहर आग की लपटें देखकर वे बाहर भागे तो देखा कि उनकी कार बुरी तरह से राख हो चुकी है।
तभी उन्हें मालूम हुआ कि यह वारदात उनके भतीजे ने की है। पुलिस के मुताबिक आरोपी साहिल पहले से ही कई आपराधिक घटनाओं में शामिल है और उसके खिलाफ शहर के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं।