{"_id":"dfc64df8c5a8a01313b0e9ddd3dc38c3","slug":"neha-was-part-of-riasi-police-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रियासी हत्याकांड: नेहा बनी पुलिस परिवार का हिस्सा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रियासी हत्याकांड: नेहा बनी पुलिस परिवार का हिस्सा
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासी के बिड्डा मोड़ में दंपति की हत्या के मामले में आरोपियों की रिमांड 11 फरवरी तक रहेगी। वहीं हमले में बची मासूम बच्ची नेहा पुलिस परिवार का हिस्सा बन गई है। वह अब स्कूल जाने लगी है। बच्चों के साथ खेलती है और पढ़ती है।
विज्ञापन
नेहा की आठ माह की बहन का पुलिस को अब तक पता नहीं लग पाया है। बच्ची की तलाश में पिछले 20 दिन से अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला है। रियासी के एएसपी संजय सिंह का कहना है कि बच्ची सदमे से बाहर आ सके, इसलिए उसको स्कूल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
बच्चों का भविष्य उनका बचपन तय करता है। इसलिए नेहा को स्कूल भेजा जा रहा है, ताकि उसकी पढ़ाई में कोई असर न पड़े। वह पांच साल की है। गौर हो कि नेहा के माता-पिता की उसके चाचा ने अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
नेहा की एक आठ माह की बहन भी थी, जिसे हत्यारों ने चलती गाड़ी से फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। 11 फरवरी तक आरोपियों को पुलिस रिमांड पर रखा गया है। आरोपियों के खिलाफ चालान पेश करने की भी तैयारी चल रही है। पुलिस कई सबूत और दस्तावेज जुटा रही है।