फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   naked drunken man entered the woman's house in jammu

नशे में धुत युवक नग्न होकर महिला के घर घुसा

Wed, 04 Nov 2015 09:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Wed, 04 Nov 2015 09:27 PM IST
विज्ञापन
naked drunken man entered the woman's house in jammu

शराब के नशे में धुत होकर नग्न अवस्था में एक युवक महिला के घर में घुस गया। यही नहीं, उसने महिला का गला दबाया और मारपीट कर फरार हो गया, लेकिन जाते वक्त उसकी जैकेट महिला के घर रह गई।

विज्ञापन


 इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश की और उसे दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ आधी रात को महिला के घर घुसने और मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


घटना बक्शी नगर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मंगलवार की मध्यरात्रि की है। जानकारी के अनुसार क्रिश्चियन कालोनी का रहने वाला विशाल जान महिला के घर में नग्न अवस्था में जा घुसा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां उसने महिला के साथ मारपीट की और उसके साथ बदतमीजी करने की कोशिश की। उसने महिला का गला भी दबाया। ऐसा करने पर महिला ने शोर मचाया।

इसके बाद वह महिला के घर से खुद को कंबल में लपेट कर भाग निकला। इसके बाद महिला ने पुलिस को शिकायत की। मौके पर पहुंची पुलिस ने तलाशी में आरोपी युवक की जैकेट बरामद की।

इसमें पुलिस को एटीएम कार्ड मिला। जिस पर युवक का नाम लिखा हुआ था। पुलिस ने उक्त कार्ड के जरिये बैंक से संपर्क कर युवक का पता लिया और उसे दबोच लिया।

आरोपी युवक के खिलाफ 452 और 323 के तहत मामला दर्ज किया गया है। युवक से पूछताछ की जा रही है। महिला के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed