{"_id":"5824bdac4f1c1b342fb3a162","slug":"mortar-found-in-field-in-bobia-sector-of-hiranagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोबिया सेक्टर में खेत से मिला मोर्टार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बोबिया सेक्टर में खेत से मिला मोर्टार
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Sat, 12 Nov 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
मोर्टार के शेल मिलने का सिलसिला जारी
- फोटो : Amar Ujala
हीरानगर सेक्टर में गोलाबारी थमने के बाद भी खेतों से जिंदा मोर्टार के शेल मिलने का सिलसिला जारी है। वीरवार दोपहर ढाई बजे के करीब बोबिया निवासी वीणा देवी को खेतों में काम करते समय मोर्टार दिखा। इसकी जानकारी बीएसएफ को दी गई।
विज्ञापन
इससे पहले भी मंगलवार को हीरानगर सेक्टर के विभिन्न गांव से पांच मोर्टार मिल चुके हैं। बुधवार को पठानकोट से आए विशेषज्ञ टीम ने उन्हें निष्क्रिय किया था।
विज्ञापन