{"_id":"595143904f1c1b7c1b8b4590","slug":"minor-died-due-to-electric-shock","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में करंट लगने से नाबालिग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कश्मीर में करंट लगने से नाबालिग की मौत
ब्यूरो,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Mon, 26 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
करंट लगने से मौत
मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में करंट लगने से एक नाबालिग की मौत हो गई। उस वक्त नाबालिग ईद के नमाज के लिए ईदगाह में टेंट लगा रहा था। मिली जानकारी के अनुसार जिले के खान साहिब इलाके के क्रेमशोरा गांव में 17 वर्षीय मुनीर अहमद भट की मौत करंट लगने से हुई।
विज्ञापन
एक चश्मदीद ने बताया कि सोमवार की सुबह युवक जमीयत अहलहदीस क्रेमशोरा ईदगाह में नमाज के लिए टेंट लगा रहा था कि अचानक से टेंट खड़ा करते वक्त वो बिजली के तार के संपर्क में आ गया। इस वजह से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन