फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mini bus overturn in jammu, 15 injured

मेटाडोर पलटी 15 घायल, लेकिन टला बड़ा हादसा

Sat, 31 Oct 2015 07:20 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू Updated Sat, 31 Oct 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
mini bus overturn in jammu, 15 injured

नगरोटा थाना अंतर्गत सिद्दड़ा, बैंक के नजदीक शनिवार की सुबह एक मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 विद्यार्थी घायल हो गए। घायलों में छात्राएं भी शामिल हैं।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मेटाडोर काना छडगाल से पंजतीर्थी आ रही थी। तभी अचानक सामने कार आ गई, जिसे बचाते वक्त हादसा हो गया।

मेटाडोर पलटते ही घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने छात्राओं को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मेटाडोर (जेके 02 बीजे 6865) को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


घायलों में काना छडगाल निवासी मोहन सिंह (42), रवि कुमार (39), पुष्पा देवी, विशाल वर्मा (17), अशोक (15), मुकेश (19), तमन्ना (17), अंजलि (15), बजालता निवासी रूबीना (15), तत्ती खुही निवासी उषा (18), ज्योति (17), पलवी (17), सरवाल निवासी कोमल (17), स्वाति (17) और संधारी निवासी खुर्शीद (32)  शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक उक्त घायल रोजाना इस मेटाडोर में सफर करते थे। रोजाना की तरह वह शनिवार को भी सिटी के लिए मेटाडोर से निकले थे। सूचना मिलते ही घायलों के परिवार के लोग जीएमसी पहुंचे।


अभिभावकों को अपने बच्चों को सही सलामत देख लेने के बाद चैन मिला। इससे पहले अस्पताल प्रबंधन को भी हादसे की सूचना दे दी गई थी। घायलों को पैर, चेहरे, बाजू, टांग और सिर में चोटें लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed