{"_id":"1fd6448ecec9c2348c2e30c3703b46fe","slug":"mini-bus-overturn-in-jammu-15-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेटाडोर पलटी 15 घायल, लेकिन टला बड़ा हादसा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेटाडोर पलटी 15 घायल, लेकिन टला बड़ा हादसा
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
Updated Sat, 31 Oct 2015 07:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगरोटा थाना अंतर्गत सिद्दड़ा, बैंक के नजदीक शनिवार की सुबह एक मेटाडोर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 विद्यार्थी घायल हो गए। घायलों में छात्राएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मेटाडोर काना छडगाल से पंजतीर्थी आ रही थी। तभी अचानक सामने कार आ गई, जिसे बचाते वक्त हादसा हो गया।
मेटाडोर पलटते ही घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। आसपास के लोगों ने छात्राओं को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मेटाडोर (जेके 02 बीजे 6865) को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
घायलों में काना छडगाल निवासी मोहन सिंह (42), रवि कुमार (39), पुष्पा देवी, विशाल वर्मा (17), अशोक (15), मुकेश (19), तमन्ना (17), अंजलि (15), बजालता निवासी रूबीना (15), तत्ती खुही निवासी उषा (18), ज्योति (17), पलवी (17), सरवाल निवासी कोमल (17), स्वाति (17) और संधारी निवासी खुर्शीद (32) शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उक्त घायल रोजाना इस मेटाडोर में सफर करते थे। रोजाना की तरह वह शनिवार को भी सिटी के लिए मेटाडोर से निकले थे। सूचना मिलते ही घायलों के परिवार के लोग जीएमसी पहुंचे।
अभिभावकों को अपने बच्चों को सही सलामत देख लेने के बाद चैन मिला। इससे पहले अस्पताल प्रबंधन को भी हादसे की सूचना दे दी गई थी। घायलों को पैर, चेहरे, बाजू, टांग और सिर में चोटें लगी हैं।