{"_id":"a0fbd066c4b0a3a697661cb5df5ce533","slug":"military-personnel-found-dead-at-jammu-railway-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से लौटे सैन्य कर्मी की जम्मू रेलवे स्टेशन पर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से लौटे सैन्य कर्मी की जम्मू रेलवे स्टेशन पर मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 14 Dec 2015 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुणे से उधमपुर सेना कैंप में ड्यूटी ज्वाइन करने जा रहा सैन्य कर्मी संदीप बाबू का शव जम्मू रेलवे स्टेशन आटो स्टैंड पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम कराने के लिए शव जीएमसी में देर शाम को भेजा गया।
विज्ञापन
अभी मौत का कारण पता नहीं चल पा रहा। हालांकि पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला हार्ट अटैक का लग रहा है, लेकिन पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसएचओ नीरज चौधरी का कहना है कि सैन्य कर्मी झेलम ट्रेन से आया। जिसे उधमपुर जाना था। कुछ लोगों ने उसे आटो स्टैंड पर पड़ा हुआ देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
पुलिस ने सैन्य अधिकारियों को सूचित किया। सेना की मदद से संदीप को सैन्य अस्पताल में भेज दिया गया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मृतक के परिवार को सूचित कर दिया है।