फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Militants hideout busted, cache of arms seized in tral

हिज्ब कमांडर का ठिकाना ध्वस्त, भारी मात्रा में गोला बारूद बरामद

Tue, 14 Jun 2016 11:14 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Tue, 14 Jun 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
Militants hideout busted, cache of arms seized in tral
- फोटो : ANI

त्राल के गुलशनपोरा गांव में सोमवार को सुरक्षा बलों ने आतंकियों का ठिकाना ध्वस्त किया। बताया जाता है कि यह ठिकाना गांव के ऊपर स्थित घने जंगलों में हिजबुल मुजाहिदीन के डिविजनल कमांडर बुरहान वानी तथा उसके साथियों ने बनाया था। यहां से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार बुरहान तथा उसके साथी इसी इलाके में छिपे हुए हैं। उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर 42 राष्ट्रीय रायफल्स और 180 वाहिनी सीआरपीएफ के जवानों ने सर्च आपरेशन चलाया। सुरक्षा बल आतंकियों तक पहुंच पाते उससे पहले ही उन्हें अभियान की भनक लग गई और वे मौके से फरार हो गए। हालांकि, उन्हें आतंकियों के हथियारों का जखीरा मिला है। 
विज्ञापन



उन्होंने इसे पेड़ों के नीचे एक गुफानुमा ठिकाने में छिपाया था। सुरक्षा बलों को दो आईआईडी, पिस्तौल के 22 कारतूस, पिकागन के 46 कारतूस, एसाल्ट रायफल के 396 कारतूस, एक एम्युनिशन पाउच, एक क्षतिग्रस्त कैनवुड रेडियो सेट मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed