फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   merciless weather took the lives of three

बेरहम मौसम ने ली तीन की जान, सेना ने बुजुर्ग को बचाया

Fri, 05 Sep 2014 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी Updated Fri, 05 Sep 2014 01:31 AM IST
विज्ञापन
merciless weather took the lives of three
तीन दिनों से जारी बारिश ने अलग-अलग जगहों पर दो बच्ची और एक महिला की जान ले ली। जबकि नाले में बहे एक बुजुर्ग को सेना ने काफी मुश्किल से बचाया।
विज्ञापन


रियासी जिले के कालाबन माहौर में नाले को पार करते समय बच्ची शकीला (9) पुत्री तालीब बह गई। घटनास्थल से काफी दूरी पर उसका शव बरामद किया गया। इसके अलावा कैंठी क्षेत्र में फिसलन के कारण एक महिला रजिया बेगम पत्नी शेर मोहम्मद का पैर घास काटते समय फिसल गया। इससे वह अंस नाले में जा गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई।

जबकि गुलाबगढ़ देवल नाले को पार करते समय बुजुर्ग मोहम्मद रफीक बह गया। संयोग से वहां पर मौजूद सेना के जवानों ने उसे बचा लिया। इसके अलावा लाठी थाना क्षेत्र के गांव चप्पर में वीरवार शाम को मवेशी चराने गई एक बच्ची मलबे में दब कर मर गई।
विज्ञापन


लगातार लगातार बारिश के चलते गांव चप्पर में अचानक भूस्खलन हुआ, जिससे भारी मात्रा में मलबा मवेशी चरा रही बच्ची पुष्पा देवी (12) पर ही मलबा आ गिरा। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी मिलते ही बचाव कार्य शुरू किया गया। लाठी पुलिस भी वहां पहुंची। काफी मशक्कत के बाद बच्ची को मलबे से निकाला तो गया, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed