फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Married woman tortured by in laws, jumped in Chenab

ससुरालियों से तंग विवाहिता चिनाब में कूदी

Sun, 29 Mar 2015 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sun, 29 Mar 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
Married woman tortured by in laws, jumped in Chenab

ससुरालियों की मारपीट और प्रताड़ना से तंग आई विवाहिता ने अखनूर में चिनाब दरिया में कूद कर जान दे दी। चिनाब में कूदने से पहले विवाहिता ने मायके में फोन पर इसकी जानकारी भी दी। जब तक घरवाले उसे खोज पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रविवार को अखनूर के संग्रामपुर क्षेत्र में दरिया से महिला का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतका नेहा काटल जम्मू शहर के कच्ची छावनी की रहने वाली है। दो साल पहले सरवाल के रहने वाले अर्जुन काटल के साथ उसकी शादी हुई थी। मृतका का डेढ़ साल का बच्चा भी है। विवाहिता की मौत के बाद गुस्साए परिवार के लोगों ने मेडिकल कालेज अस्पताल में ससुरालियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। नेहा शनिवार की सुबह घर से निकली थी।
विज्ञापन


मायके में फोन कर बताया कि वह ससुरालियों से तंग आ चुकी है और अखनूर में चिनाब दरिया में कूद कर मरने जा रही है। यह सुनकर मायके वाले सकते में आ गए और उसे खोजने के लिए अखनूर चले गए। देर शाम तक उसका कोई पता नहीं चल पाया। इसके बाद बक्शी नगर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई। नेहा के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी के ससुरालियों ने उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद ही वह चिनाब में कूदने चली गई। पुलिस ने एफआईआर नंबर 35 में 498 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया। एसडीपीओ अखनूर नरेश शर्मा ने कहा कि रविवार को कुछ लोगों ने शव को पानी में बहते देखा जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।


बताया गया है कि नेहा ने शनिवार की रात को ही चिनाब में कूद कर जान दे दी है। मृतका के पिता की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न के आरोप में पति को हिरासत में लिया गया है। एसडीपीओ ईस्ट सरी राम का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed