{"_id":"d72906da116646259b574b057b7809dc","slug":"man-killed-in-road-accident-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और बाइक में टक्कर में युवक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार और बाइक में टक्कर में युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 04 Oct 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झज्झर कोटली पुलिस स्टेशन अंतर्गत एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा गया है।
विज्ञापन
मृतक योगराज सकेतर का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि वह बाइक से अपने घर को जा रहा था। तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक बुरी तरह लहूलुहान हो गया और मौके पर ही बेहोश हो गया।
विज्ञापन
वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से उसे जीएमसी पहुंचाया गया। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पास से मिली पहचान के आधार पर उसके अभिभावकों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
उधर, शहर के चौथे पुल पर बाइक पर जा रहे दो लोग एक भैंस से टकरा गए। भैंस से टकराने के बाद दोनों युवक दूर जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने घायल पुरुषोतम और सुभाष (निवासी रायपुर सतवारी) को जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत में सुधार है। घायलों के अनुसार अचानक बीच में भैंस आ जाने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह गिर पड़े।