{"_id":"5763943d4f1c1b481e11ca01","slug":"law-student-found-dead-in-hostel","type":"story","status":"publish","title_hn":" जम्मू: शिव प्रतिमा पर गोली चलाने का आरोपी कमरे में मृत मिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू: शिव प्रतिमा पर गोली चलाने का आरोपी कमरे में मृत मिला
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 17 Jun 2016 11:40 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छन्नी हिम्मत थाना क्षेत्र के चौआदी इलाके में किराये से रह रहे लॉ स्टूडेंट सैयद शाह बुखारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वीरवार की सुबह जब बुखारी के कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला तो उसके साथ रहने वाले दोस्तों ने दरवाजा तोड़ दिया। भीतर बुखारी बेसुध पड़ा था।
विज्ञापन
दोस्त उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत लाया हुआ घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव मां के सुपुर्द कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि मृतक 6 नवंबर 2014 को त्रिकुटा नगर स्थित मंदिर की शिव प्रतिमा पर गोली चलाने का आरोपी है।
विज्ञापन
उसे इस घटना में अपने कथित सहयोगी के साथ अखनूर के पास से उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह पुंछ की ओर भागने की फिराक में था। मूल रूप से सुरनकोट का रहने वाला सैयद शाह बुखारी जम्मू में लॉ की पढ़ाई कर रहा था।
विज्ञापन
सैनिक कालोनी चौकी प्रभारी दीपक कटोच का कहना है कि छात्र पहले से ही तनाव की दवाई ले रहा था। बुधवार की देर रात सोने से पहले उसने अपने दोस्तों से उसे सुबह जल्दी उठाने को कहा था। सुबह जब काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बावजूद उसने दरवाजा नहीं खोला तब दरवाजा तोड़ा गया।
शिव प्रतिमा पर गोली चलाने के आरोप में जब बुखारी की गिरफ्तारी हुई थी तब भी वह मानसिक रोगी था और उसका इलाज चल रहा था। तब बुखारी और उसके साथी के खिलाफ धारा 307, 295, 295 ए, 427 और 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था।
तब पुलिस ने उसे मानसिक रूप से बीमार बताया था। एसपी साउथ शहजाद सलारिया का कहना है कि आरोपी छात्र के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया जा चुका है। इन दिनों वह जमानत पर छूटा था।