{"_id":"4dd099145058224b1ecc7d33c671efbb","slug":"kidnapped-woman-recovered-after-two-months-from-valley-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहृत महिला दो माह बाद घाटी से बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अपहृत महिला दो माह बाद घाटी से बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 02 Aug 2015 11:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले की कालाकोट पुलिस थाने के अंर्तगत एक गांव से अगवा की गई महिला को पुलिस ने दो माह बाद घाटी के कुलगाम जिले के चक वट्टू क्षेत्र से बरामद कर लिया है। जबकि अपहरणकर्ता दो सगे भाई पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल हो गए। वहीं दोनों भाइयों में से एक ने जाली दस्तावेज बनाकर शादी रचा ली थी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार 29 मई-2015 को अपहृत महिला के पति ने कालाकोट पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए पत्नी के लापता होने की बात कही थी। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करने के बाद महिला की खोज बीन शुरू की गई थी।
विज्ञापन
महिला के बरामद होने से चार दिन पहले पुलिस ने पता लगा लिया था कि अपहृत महिला घाटी के कुलगाम क्षेत्र में कहीं है। एसएसपी डा. हसीब मुगल ने बताया कि कालाकोट पुलिस थाने से पुलिस की विशेष पार्टी एसआई नवनीत वर्मा की अगुवाई में घाटी पहुंची व कुलगाम जिले के चक वट्टू क्षेत्र में छापेमारी की।
विज्ञापन
पुलिस की छापेमारी का पता होते ही अपहरणकर्ता मौके से भाग निकले व पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया। शनिवार को पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद परिवार को सौंप दिया है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उक्त क्षेत्र के दो सगे भाई हिलाल अहमद मीर व मंजूर अहमद मीर उसे उस समय जबरदस्ती टाटा सूमो में ले गए थे, जब वह बाजार में किसी काम से गई थी।
दोनों उसे उक्त क्षेत्र ले गए व वहां हिलाल ने जाली दस्तावेज बना कर उससे जबरदस्ती विवाह रचा लिया। इसके बाद एक कमरे में बंद कर रखा था और वे चेतावनी देते रहे कि यदि भागने का प्रयास किया या किसी से संपर्क किया तो मौत के घाट उतार देंगे। पुलिस दोनों आरोपी भाइयों को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रही है।