फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   kenters driver badly beaten by police

पैसे नहीं दिए तो पुलिस ने बेरहमी से पीटा कैंटर चालक

Thu, 14 May 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Thu, 14 May 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
kenters driver badly beaten by police

एक ओर ट्रैफिक पुलिस यातायात नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कसने में लगी है, वहीं दूसरी ओर वाहन चालकों का आरोप है कि एंट्री के नाम पर उनसे पैसे वसूले जा रहे हैं। बठिंडी मोड़ पर सुबह करीब साढ़े दस बजे एंट्री देने से इनकार करने पर ट्रैफिक पुलिस ने एक कैंटर चालक की बुरी तरह से पिटाई कर दी। उसे इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि कपड़े तक फाड़ दिए और उसे अधमरा करके छोड़ दिया।

विज्ञापन


पिटाई के बाद कैंटर चालक महानपुर, बसोहली निवासी विजय कुमार (30) को उलटियां आने लगीं। घटना बठिंडी मोड़ पर हुई। विजय ने अपने मित्र पवन शर्मा को बुलाकर मदद मांगी तो उसने पहले उसका सरवाल में मेडिकल करवाया, वहां से उसे जीएमसी की इमरजेंसी में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन


विजय के मुताबिक उसके पास गाड़ी के सारे दस्तावेज हैं लाइसेंस भी है, लेकिन ट्रैफिक पुलिस ने लाइसेंस छीन लिया और गाड़ी भी सीज कर दी। विजय और पवन शर्मा ने बताया कि हरियाणा से कैंटर में माल लेकर जम्मू पहुंचा था। माल बठिंडी में उतारने के बाद नरवाल जा रहा था कि बठिंडी मोड़ पर उसे ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया और पांच सौ रुपये एंट्री मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चालक विजय ने कहा कि हर बार वह सौ रुपये देता है, वह सौ रुपये ही देगा, लेकिन ट्रैफिक पुलिस कर्मी नहीं माने और उसे ट्रक से नीचे उतार लिया। इसी बात पर बहस हो गई। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उसे लात-घूंसों से मारना शुरू कर दिया। इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसे उलटियां आने लगीं।

विजय के दोस्त ने बताया कि उसे फोन पर जब जानकारी मिली तो वह वहां पहुंचा और तभी उसे सरवाल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया है। बठिंडी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।


मारपीट और पैसे मांगने के आरोप बेबुनियाद: एसएसपी ट्रैफिक
एसएसपी ट्रैफिक मोहन लाल ने चालक विजय कुमार द्वारा ट्रैफिक पुलिस कर्मियों पर लगाए आरोपों को बेबुनियाद ठहराया है। उनका कहना है कि विजय ने रेड लाइट जंप की थी, गाड़ी के दस्तावेज भी नहीं हैं। पैसे मांगने और मारपीट के आरोप झूठे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed