{"_id":"2a8aa233e32fa8edd05c0d949d11403e","slug":"jewelry-seized-from-travelers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों के गहने लेकर जा रहा था वो!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लाखों के गहने लेकर जा रहा था वो!
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 23 Apr 2015 11:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैरकानूनी तरीके से रियासत में से लाए जा रहे लाखों के सोने को राज्य के प्रवेशद्वार लखनपुर पर जब्त कर लिया गया। टैक्स बचाने के चक्कर में आरोपी व्यक्ति बस से रियासत में प्रवेश कर रहा था, जिसे कॉमर्शियल टैक्स विभाग की टीम ने धर दबोचा।
विज्ञापन
सोने के गहनों का मूल्य दस लाख से अधिक पाया गया है। इस पर जम्मू-कश्मीर वैट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत जुर्माना किया जाएगा। कॉमर्शियल टैक्स विभाग के अनुसार बुधवार की सुबह पंजाब से जम्मू के लिए आई बस (जेके02एएक्स-3649) की रूटीन जांच की गई।
विज्ञापन
इस दौरान अमृतसर से जम्मू जा रहे एक व्यक्ति पर शक हुआ। उसकी तलाशी ली गई तो सोने के गहने मिले। टीम ने सारा सामान खंगाला तो उसमें से लाखों के गहने निकले। विभाग ने इन गहनों का वजन किया, तो कुल वजन 388 ग्राम पाया गया। इसका कुल मूल्य 10 लाख 8 हजार 800 रुपये आंका गया।
विज्ञापन
विभाग ने जम्मू कश्मीर वैक्ट एक्ट की धारा 67(5), 67(10) और 69 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि हाल ही में इसी तरह का एक अन्य मामला पकड़ा गया था। बस में सवार मुसाफिर की जांच करने पर उसके कब्जे से लाखों के गहने बरामद किए गए थे।