फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jammu kashmir Police and forest officials seized a huge consignment of of poppy straw from kathua

J&K: पांच क्विंटल भुक्की की खेप को लेकर भिड़े जम्मू-कश्मीर पुलिस और वन विभाग, जांच टीम गठित

Fri, 05 Oct 2018 08:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 05 Oct 2018 08:59 AM IST
विज्ञापन
Jammu kashmir Police and forest officials seized a huge consignment of of poppy straw from kathua
भुक्की

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में मंगलवार को एक ट्रक के लिए वन और पुलिस विभाग के बीच ठनी थी, उस ट्रक से भुक्की की पांच क्विंटल खेप बरामद की गई है। पुलिस और वन विभाग के बीच मामले में हाई वोल्टेज ड्रामा गुरुवार को भी जारी रहा। सुबह ग्यारह बजे के लगभग वन विभाग की एंटी पाल्यूशन चेक पोस्ट पर पहुंचीं मजिस्ट्रेट सहित पुलिस टीम को लगभग एक घंटे तक गेट के बाहर ही इंतजार करना पड़ा। वन विभाग की पोस्ट को अंदर से ताला लगाया गया था। जब्त ट्रक से भुक्की बरामद होने के बाद भी यह ट्रक बुधवार से ही वन विभाग के कार्यालय परिसर में लगा रहा।

विज्ञापन


इसी बीच अधिकारियों ने वन विभाग के कर्मचारियों को ताला खोलने के लिए कहा और यह भी बताया कि रात 11 बजे भी मजिस्ट्रेट के पहुंचने के बाद कार्यालय के गेट नहीं खोले गए थे। डीएफओ कठुआ के हस्तक्षेप के बाद वन विभाग का गेट खुला तो सीजन प्रक्रिया भी शुरू हुई।
विज्ञापन


वीडियोग्राफी के बीच पुलिस ने ट्रक से जब्त माल जांचना और तौलना शुरू किया। पुलिस के अनुसार ट्रक से पांच क्विंटल भुक्की जब्त कर ली गई है, जो अब पुलिस के पास है। इस मामले में ट्रक चालक हरदीप सिंह निवासी गुरदासपुर पंजाब को भी हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, गुरुवार को वन विभाग के ईस्ट सर्कल संरक्षक बी मोहन दास भी लखनपुर एंटी पॉलीथिन चेक पोस्ट पर पहुंचे। वन विभाग ने पुलिस के साथ मामला बढ़ने के बाद दर्ज एफआईआर के बाद विभागीय जांच टीम का भी गठन कर दिया है। ईस्ट सर्कल के वन संरक्षक की अध्यक्षता में गठित जांच टीम मंगलवार को हुई घटना की जांच कर रही है।

हर आरोप की गंभीरता से होगी जांच: एसएसपी

लखनपुर पहुंचे बी मोहन दास ने बताया कि वन विभाग को जानकारी मिली थी कि वन उत्पादों की तस्करी का प्रयास किया जा रहा जिसके लिए टीम ने नाका लगाया था। गाड़ी से जब्त भुक्की को पुलिस को सौंप दिया गया है। तथाकथित मारपीट मामले की जांच की जा रही है। पोस्ट के अधिकारियों और कर्मचारियों के ब्यान लेकर रिपोर्ट विभागीय उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी। जहां भी गलती पाई गई वहां कार्रवाई की जाएगी।       

उधर जिला पुलिस प्रमुख श्रीधर पाटिल ने बताया कि सूचना थी कि गाड़ी में नशे की तस्करी की जा रही है, जिसके आधार पर हटली चौकी पुलिस ने नाका लगाया था। जम्मू से पंजाब की ओर जा रही गाड़ी को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन गाड़ी नाका तोड़कर भाग गई। पुलिस ने पीछा करते हुए गाड़ी को इंटरसेप्ट किया और थोड़ी दूर उसे पकड़ लिया।

गाड़ी में बैठकर पुलिसकर्मी लखनपुर थाने की ओर जा रहे थे, लेकिन इसी बीच एक सिविल वाहन में कुछ लोगों ने गाड़ी को पुलिसकर्मियों से छीनते हुए लखनपुर की ओर ले गए। इसके बाद पुलिस टीम ने गाड़ी को वन विभाग की चेक पोस्ट लखनपुर पर पाया। भुक्की बरामद हुई और विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि जहां तक मारपीट और हमला करने की बात है तो हर आरोपों की गंभीरता से जांच की जाएगी और सच को सामने लाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed