{"_id":"6137bf3e8ebc3e01de12fee0","slug":"jammu-kashmir-news-two-shot-dead-in-a-home-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर : ससुराल आए जीजा और उसके भाई की साले ने गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीर : ससुराल आए जीजा और उसके भाई की साले ने गोली मारकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 08 Sep 2021 01:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:06 AM IST
सार
पति-पत्नी में था विवाद। तलाक के कागजों पर दस्तखत कराने आए थे दोनों भाई। दो महीने से मायके में रह रही थी महिला।
विज्ञापन
demo pic...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन ने मंगलवार को दो भाइयों की जान ले ली। पत्नी से तलाक के कागजों पर हस्ताक्षर कराने ससुराल आए जीजा और उसके भाई की साले ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शहर के चौआदी इलाके की मंगलवार शाम पौने चार बजे की है। मरने वाले कठुआ के बेलढारा के रहने वाले थे, जो चौआदी स्थित अपनी ससुराल आए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या करने वाले आरोपी युवक अरुण कुमार को बाड़ी ब्राह्म्णा स्थित उसके दोस्त के घर से गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयोग की गई लाइसेंसी 12 बोर की बंदूक और एक रिवाल्वर भी जब्त की गई है। दोनों भाइयों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेजा गया है। ।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कठुआ के रहने वाले अमित की शादी चौआदी में शीतल नाम की लड़की के साथ आठ साल पहले हुई थी। पिछले कुछ समय से अमित और शीतल के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। दो महीने से शीतल अपने मायके में इकलौती बेटी के साथ रह रही थी। मंगलवार को अमित अपने भाई रोहित के साथ तलाक के कागज लेकर ससुराल पहुंचा। अमित ने अपने भाई रोहित को तलाक के कागजों पर दस्तखत कराने के लिए घर के अंदर भेजा और खुद बाहर अपनी वैगनार कार में बैठा रहा। रोहित करीब एक घंटे तक अमित के ससुरालियों से बात करता रहा, लेकिन बात नहीं बनी।
विज्ञापन
इसी बीच अमित का साला अरुण खुल्लर उर्फ वीरा कार से घर पहुंचॉ, उसे जीजा के आने का कारण पता चल चुका था। उसने बाहर कार में जीजा को बैठा देख आपा खो दिया और अपनी गाड़ी से बंदूक और रिवाल्वर निकालकर जीजा अमित को गोली मारी। गोली की आवाज सुनकर घर के अंदर से भागता हुआ रोहित बाहर आया तो अरुण ने उसे भी गोली मार दी। बताते हैं कि पहले दोनों पर रिवाल्वर से गोली चलाई गई और बाद में दोनों पर 12 बोर की गन से भी फायरिंग की गई जिससे दोनों की मौत हो गई। शहर के छन्नी पुलिस स्टेशन में इसे लेकर केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों हथियारों के लाइसेंस अरुण के नाम पर हैं।
एफएसएल ने जुटाए सबूत, मौके से गोलियों के खोखे बरामद
घटना की जानकारी मिलते ही एसपी साउथ दीपक ढींगरा, थाना प्रभारी करण चलोत्रा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। एफएसएल की टीम ने जांच के जरूरी सबूत जुटाए गए हैं। पुलिस ने मौके से रिवाल्वर के दो कारतूस और खोखे भी बरामद किए हैं। फिलहाल आरोपी अरुण कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट, और हत्या का केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी गई है।