फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu crime news

निगम के कंटेनर ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारी

Tue, 28 Apr 2015 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 28 Apr 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
jammu crime news

गांधीनगर थाना के अंतर्गत सोमवार सुबह बिक्रम चौक पर नगर निगम के कंटेनर ने सड़क पार कर रही बुजुर्ग महिला बिक्रम चौक निवासी दयावती (65) को टक्कर मार दी। इस हादसे में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। पुलिस ने लोगों की मदद से महिला को जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने कंटेनर चालक शहीदी चौक निवासी विशाल के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


हादसे के दौरान कुछ मिनट के लिए जाम लग गया। तभी लोगों ने नगर निगम के कंटेनर चालक को घेर लिया। मौके  पर मौजूद पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि हादसे में महिला की एक टांग में चोट आई है। दोपहर तक महिला की पहचान नहीं हो सकी थी। नेहरू मार्केट चौकी इंचार्ज ख्यातिमान खजूरिया के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


दुकान बंद कर रहे युवक पर ट्रक चढ़ा
डिग्यिना इंडस्ट्रियल इस्टेट के नजदीक सोमवार रात नेशनल हाईवे पर दुकान बंद कर रहे एक युवक पर ट्रक चढ़ गया। इससे युवक की दोनों टांगें ट्रक के पहिये के नीचे आकर बुरी तरह से कुचली गईं। अन्य साथियों ने युवक को जीएमसी पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा अलग-अलग हादसों में करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हुए। जैन बाजार पक्की डक्की निवासी विजय कुमार (30) डिग्यिाना में हार्डवेयर की दुकान करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को जब वह दुकान बंद करने लगा तो सामने से अचानक एक ट्रक अनियंत्रित होकर उसकी ओर बढ़ आया और टक्कर मारने के बाद टांगों के ऊपर से गुजर गया। लोगों ने ट्रक का नंबर नोट किया और विजय को जीएमसी पहुंचाकर सतवारी थाने में इसकी शिकायत दे दी। ट्रक नंबर (जेके 02 ई 3866) बताया जा रहा है। घटनास्थल से चालक फरार हो गया। विजय को इमरजेंसी में रखा गया है।


गांधीनगर थाना अंतर्गत नेहरू मार्केट के नजदीक हुई एक अन्य घटना में कार ने स्कूटी को टक्कर मारकर स्कूटी सवार बनतालाब निवासी प्रोमिला (24) को घायल कर दिया। बस स्टैंड थाना अंतर्गत बीसी रोड पर स्कूटर की टक्कर में अंबफला निवासी कौशल्या देवी (65) जख्मी हो गई। रेजीडेंसी रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार अज्ञात व्यक्ति घायल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed