{"_id":"5f4796fa8ebc3e86d8207da8","slug":"jammu-and-kashmir-two-youths-arrested-during-muharram-procession-in-case-of-anti-national-sloganeering","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः मुहर्रम के जुलूस के दौरान देश विरोधी नारेबाजी पर दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जम्मू-कश्मीरः मुहर्रम के जुलूस के दौरान देश विरोधी नारेबाजी पर दो युवक गिरफ्तार
Thu, 27 Aug 2020 04:50 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 27 Aug 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर पुलिस
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने श्रीनगर के बाहरी इलाके में मुहर्रम के एक जलूस के दौरान देश विरोधी नारेबाजी करने के आरोप में कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें मुहर्रम के जलूस के दौरान युवा देश विरोधी नारेबाजी करते दिखाई दिए। इस पर कार्रवाई करते हुए पारिमपोरा पुलिस स्टेशन ने जगह को चिन्हित किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह वीडियो होकरसर मेन रोड से करीब ढाई किलोमीटर अंदर होकरसर नौपोरा बंड का था। पुलिस के अनुसार इस इलाके से पहले कभी इस तरह के जुलूस की खबर नहीं मिली। इमामबाड़ा दूर होने के कारण वहां पर पुलिस की तैनाती नहीं थी।
विज्ञापन
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार छानबीन के दौरान पता चला कि नौपोरा गुंड के सज्जाद हुसैन पर्रे, आरिफ़ अहमद डार और राजा महबूब की अगुवाई में बडगाम जिले के कुछ युवाओं ने मिलकर यह जुलूस निकाला था। पुलिस ने आरोपी युवाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर रात के समय इलाके में छापे मारे। इस दौरान दो आरोपियों की गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार जल्द बाकी के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन