{"_id":"5f39fdcd6a176d25c6177beb","slug":"jammu-and-kashmir-news-in-hindi-terrorists-hiding-in-apple-orchard-attacked-security-forces-during-search-operation","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu and Kashmir: सेब के बगीचे में छिपे आतंकियों ने तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों पर किया हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jammu and Kashmir: सेब के बगीचे में छिपे आतंकियों ने तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों पर किया हमला
Mon, 17 Aug 2020 09:17 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 17 Aug 2020 09:17 AM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर शहर में आतंकियों ने रविवार को तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर फायरिंग की। हालांकि, इसमें किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। हमले के बाद आतंकी भाग निकले। सुरक्षाबलों ने इलाके को सील कर दहशतगर्दों की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, सुरक्षाबलों को सूचना मिली थी कि सोपोर शहर के वारपोरा और डेंजर पोरा इलाके में स्थित बागों में कुछ आतंकी मौजूद हैं। इसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने उनकी खोज में तलाशी अभियान शुरू किया। बगीचों को घेरकर आतंकियों की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान वहां छिपे आतंकियों ने गोली चला दी। हालांकि, सुरक्षाबलों को किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ। हमले के बाद आतंकी भाग निकले।
विज्ञापन